![sco](http://agraleaks.com/wp-content/uploads/2015/02/sco.jpg)
विरोध करने पर फायरिंग करके दशहत फैला दी। गोली चलने की आवाज और उनके शोर मचाने पर तमाम लोग जुट गए। घेराबंदी करके लूटपाट करने वालों में से एक को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी को मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रदीप शर्मा के मुताबिक पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
वहीं, पुलिस के पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक ने लूटपाट की घटना से इन्कार किया। युवक का कहना था कि वह और उसके साथी बाह के रहने वाले हैं। प्रदीप शर्मा के साथ ठेकेदारी में आठ साल से साझीदार थे। उनके बीच रुपयों का विवाद चल रहा है। रविवार की रात वह लोग प्रदीप के साथ उसके बराबर वाले फ्लैट में विवाद सुलझाने बैठे थे, जहां उनके बीच विवाद हो गया। सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह के मुताबिक मामला लूट का नहीं बल्कि रुपयों के लेनदेन का है, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
Leave a comment