आगरालीक्स… आगरा के वृद्ध आश्रम पहुंचे बुजुर्गों की दर्द भरी दास्तां हैं, वे अपने घर में घुट घुटकर जी रहे थे, बच्चों ने प्रोपर्टी अपने नाम करा ली और घर से निकाल दिया, 10 बुजुर्ग पिछले छह दिन में रामलाल वृद्ध आश्रम पहुंचे हैं। ये अपने घर जाना नहीं चाहते हैं, इन्हें वृद्ध आश्रम में रहने की जगह दी गई है।
गंगाराम शाहगंज निवासी आगरा बेटे द्वारा निकाल दिया गया काम ना होने के कारण कहा कि आप कोई काम नहीं करते इसलिए अब आपकी परिवार को कोई आवश्यकता नहीं है और उन्हें घर से निकाल दिया।
- नेमीचंद चांदी वाले निवासी फूटी पालीवाल पार्क के पास आगरा बेटों और बहुओं ने उनको मारपीट कर सारी प्रॉपर्टी हड़प कर घर से बाहर निकाल दिया।
- बलराम सिंह निवास फैजाबाद के निवासी हैं उनको उनकी बेटियों ने ही घर से बाहर निकाल दिया और कहा कि हमें आप की कोई जरूरत नहीं आप तो घर पर बोझ हैं।
- राम सिंह शर्मा निवासी बरहन आगरा समझौते के बाद परिवार वालों ने द्वारा से उनको घर से बाहर निकाल दिया और कहा कि बार-बार घर क्यों आ जाते हो हम आपको नहीं रखना चाहते एक बार आप को घर वापस लाकर हमसे बहुत बड़ी गलती हो या कभी वापस मत आना
- सुरेश चंद्र जैन निवासी 4/446 रुई की मंडी शाहगंज आगरा। कोई संतान नहीं है परिवार में देखरेख करने वाला कोई नहीं है उनके रिश्तेदारों ने भी हाथ खड़े कर लिए वह कोई भी इन की सेवा करने के लिए तैयार नहीं हुआ।
- चंद्रकांता जैन पत्नी सुरेश चंद्र जैन परिवार में रखने वाला कोई नहीं था इसी कारण आश्रम में आयी।
- ईश्वरी प्रसाद शर्मा नारायण निवासी न्यू आबादी बोदला। बेटे द्वारा प्रताड़ित कर इनकी सारी जमीन जा हड़प कर धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया और कहा कि कभी वापस लौट कर आए तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।
- भूरी गांव निवासी कानपुर रॉगांव कानपुर। परिवार द्वारा प्रताड़ित कर घर से बाहर मारपीट कर निकाल दिया।
- प्रवीण कुमार कुलश्रेष्ठ निवासी राधा नगर सिकंदरा भतीजा छोड़ गया परिवार में कोई देखरेख करने के लिए तैयार नहीं था।
- माया भीकम सिंह समझौता होने के बाद प्रताड़ित किया गया और वह वापस रामलाल आश्रम आ गई परिवार वालों ने कहा कि दोबारा लौटकर घर मत आना।