आगरालीक्स …आगरा से कारोबारी गायब हो गए हैं, उनका 11 दिन से कोई पता नहीं है, वह लाखों रुपये का तगादा लेने के लिए घर से दिल्ली के लिए निकले थे, इसके बाद से कोई पता नहीं है। मोबाइल बंद जा रहा है।
नानक टावर बेलनगंज निवासी 33 वर्षीय कारोबारी अश्वनी गोयल 29 मार्च को घर से दिल्ली जाने की कहकर निकले थे, इसके बाद से कोई पता नहीं है। उनका मोबाइल बंद है, परिजनों ने दिल्ली में संपर्क किया लेकिन कारोबारी का पता नहीं चला है।