आगरालीक्स ..मुडिया पुर्णिमा पर गोवर्धना मेले में देवशयनी एकादशी पर 10 लाख 10 लाख श्रद्धालुओं ने गिराज धरण की परिक्रमा लगाई। बारिश और सतरंगी रोशनी से जगमगाते मुखारबिंद और गिरराज धरण मैं तो तेरी शरण की गूंज के साथ जोश और उत्साह से श्रद्धालुओं ने परिक्रमा शुरू की। देश विदेश से पहुंचे भक्त गोवर्धन के जयकारों के साथ जब निकले तो ऐसा लगा कि मानो आस्था का समुंदर उमड़ पड़ा हो।
बरसात से परिक्रमा मार्ग में पानी भरा रहा लेकिन भक्त सारी बाधाओं को दूर करते हुए सप्त कोसी परिक्रमा पूरी कर रहे थे। मुड़िया पूर्णिमा मेला शुक्रवार को विधिवत रूप से शुरू हो गया। सुबह से ही परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ नजर आने लगी थी। सुबह जब बरसात शुरू हुई तो लगा कि भीड़ कम हो जाएगी लेकिन आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि थम ही नहीं पाया।
Leave a comment