Saturday , 6 December 2025
Home टॉप न्यूज़ 10 sq km area of ​​Mathura declared pilgrimage site, prohibition on sale of liquor and meat
टॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरामथुरालीक्सयूपी न्यूज

10 sq km area of ​​Mathura declared pilgrimage site, prohibition on sale of liquor and meat

आगरालीक्स…(10 September 2021 Mathura News) श्रीकृष्ण जन्मस्थान के 10 वर्ग किलोमीटर का एरिया ​तीर्थस्थल घोषित. सीएम योगी का ऐलान. कहा—शराब व मांस की बिक्री पर प्रतिबंध…प्रभावित लोग दूध का करें व्यापार…

सीएम का बड़ा फैसला
मथुरा के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दस वर्ग किलोमीटर के एरिया को योगी सरकार ने तीर्थ स्थल घोषित कर दिया हे. इस एरिया में शराब व मांस की बिक्री पर अब पूरी तरह से प्रतिबंध होगा. ब्रज में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए योगी सरकार ने ये निर्णय लिया है. योगी सरकार ने मथुरा वृंदावन को ध्यान में रखते हुए इसका फैसला लिया है. 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में नगर निगम के 22 वार्ड शामिल हैं. बता दें कि इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा आए थे. उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर जी के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने मथुरा में शराब व मांस की बिक्री पर रोक लगाने का ऐलान​ ​किया था.

दूध का व्यवसाय करें प्रभावित लोग
सीएम योगी आदित्यना ने मथुरा में कहा था कि शराब व मांस की बिक्री पर रोक लगने से प्रभावित होने वाले लोग दुग्ध का व्यवसाय कर सकते हैं. उनका कहना था कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को फिर से लाने के लिए इस तरह का काम लोग कर सकते हैं.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Devotees can easily visit the Banke Bihari Temple this New Year…#mathuranews

मथुरालीक्स…नये साल पर बांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालु आसानी से कर सकेंगे...

यूपी न्यूज

Video News: Rockstar bride takes social media by storm, showcases her style by playing guitar on her first day at her in-laws’ house…#upnews

आगरालीक्स…यूपी की रॉकस्टार बहू सोशल मीडिया पर छाई. ससुराल में पहले दिन...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

बिगलीक्स

Agra News: Police seize hashish worth Rs 1 crore in Agra, two smugglers arrested…#agranews

आगरालीक्स…‘उड़ता आगरा’ तो नहीं बन रही ताजनगरी. एक करोड़ की चरस कार...

error: Content is protected !!