आगरालीक्स…आगरा पब्लिक कॉलेज के छात्रों का हुआ कैम्प्स प्लेसमेंट. 10 छात्रों को किया गया चयनित. आकर्षक पैकेज
आगरा पब्लिक फार्मेसी कॉलेज ने बीफार्म फाइनल ईयर के छात्रों के लिए कैम्पस प्लेसमेण्ट ड्राइव का आयोजन किया गया. चेन्नई की कंपनी “Nouveau Medicaments Pvt. Ltd. द्वारा कॉलेज में साक्षात्कार लिया गया. कंपनी के एचआर टीम मैनेजर असरुप राणा ने संस्थान में लगभग 20 छात्रों का इंटरव्यू किया जिसमें से 10 छात्रों को कम्पनी द्वारा चयनित किया गया. इन छात्रों का वार्षिक पैकेज 4 लाख रुपये है.

ग्रुप के चेयरमैन महेश चंद शर्मा ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं प्रदान की. आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में नियमित तौर पर इस तरीके की प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाती है जिससे सभी छात्र-छात्राएं लाभान्वित होते है.