आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी का अलर्ट. तीन दिन तक चलेगी लू. आज ही 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान…जानें मौसम का अपडेट
आगरा में भीषण गर्मी का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है. दिन में हीट वेव्स चलने की आशंका जताई गई है और तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वैसे भीषण गर्मी की चपेट में आगरा पिछले तीन दिन से है. दोपहर को पड़ रही धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है. आज भी सुबह से तेज चमकीली धूप निकली जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा और ये अभी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस है और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में 8 मई से 10 मई तक गर्म हवाएं चलने के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/06/23) 41.4
Departure from Normal(oC) -2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/06/23) 25.7
Departure from Normal(oC) -1