आगरालीक्स.. आगरा में 1000 से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं, ये ठीक होकर घर पहुंच गए हैं और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। कोरोना के कुल केस 1200 के करीब पहुंच गए हैं, 103 मरीज ही भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है। 85 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।
आगरा में शनिवार को कोरोना के 18 और मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए। 1009 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 103 केस आए हैं।
12 नए केस, कुल केस 1196
आगरा में शनिवार को कोरोना के 12 नए केस आए हैं। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1196 पहुंच गई है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के नए केस
80 साल के जीवनी मंडी निवासी मरीज, 54 साल की बाल्मिकी बस्ती निवासी महिला मरीज, 59 साल के शमसाबाद निवासी मरीज, 56 साल के खतैना निवासी मरीज, 27 साल के अलवतिया निवासी मरीज, 32 साल की आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला मरीज, 62 साल के सीता नगर निवासी मरीज, 34 साल के छीपीटोला निवासी मरीज, 32 साल की कछपुरा निवासी महिला मरीज, 27 साल के मरीज, 48 साल के न्यू कोशलपुर निवासी और 48 साल के बाह निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।