आगरालीक्स आगरा में कोरोना पॉजिटिव कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1200 के करीब पहुंच गई है, 12 नए केस आए हैं।
आगरा में शनिवार को कोरोना के 12 नए केस आए हैं। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1196 पहुंच गई है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के नए केस
80 साल के जीवनी मंडी निवासी मरीज, 54 साल की बाल्मिकी बस्ती निवासी महिला मरीज, 59 साल के शमसाबाद निवासी मरीज, 56 साल के खतैना निवासी मरीज, 27 साल के अलवतिया निवासी मरीज, 32 साल की आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला मरीज, 62 साल के सीता नगर निवासी मरीज, 34 साल के छीपीटोला निवासी मरीज, 32 साल की कछपुरा निवासी महिला मरीज, 27 साल के मरीज, 48 साल के न्यू कोशलपुर निवासी और 48 साल के बाह निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

18 और मरीज हुए डिस्चार्ज
आगरा में शनिवार को कोरोना के 18 और मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए। 1009 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 103 केस आए हैं।