आगरालीक्स… आगरा के एक बडे स्कूल में 11 वीं में पढ रही कारोबारी की बेटी की फेक प्रोफाइल इंस्टाग्राम पर डालने से खलबली मची हुई है, यह प्रोफाइल प्रतिष्ठित मंदिर के महंत के बेटे द्वारा डालने की आशंका है। इसके बाद से छात्रा डिप्रेशन में है, उसे हॉस्पिटल में भर्ती करना पडा, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित कान्वेंट स्कूल में 11 वीं कक्षा में कारोबारी की बेटी पढती है, उसके साथ ही एक प्रतिष्ठित मंदिर के महंत का बेटा भी पढ रहा है। पिछले दिनों स्कूल का टूर गया था, टूर के वापस आने के बाद छात्रा की इंस्टाग्राम पर फेक प्रोफाइल बना दी गई, उसके अश्लील फोटो डालने के बाद भदृदी डिटेल लिख दी गई, इसके बाद इंस्टाग्राम पर तमाम कमेंट आने लगे, छात्रा को इसकी जानकारी हुई तो वह डिप्रेशन में चली गई।
स्कूल जाने से किया मना, हॉस्पिटल में भर्ती
छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया, वह डिप्रेशन में थी, छात्रा के परिजनों ने उससे पूछा तो उसने साथी छात्र द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई हरकत की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कारोबारी ने डीआईजी से पूरे मामले की शिकायत की, इसके बाद से साइबर सेल जांच में जुटी है। वहीं, छात्रा डिप्रेशन में चली गई, वह किसी से बात तक नहीं कर रही थी। इससे परिजन परेशान हो गए। छात्रा आत्मघाती कदम ना उठा ले, इसके लिए उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।
महंत के बेटे पर शक
साइबर सेल मामले की जांच कर रही है, इंस्टाग्राम के कैलीफॉर्निया स्थित कार्यालय में भी संपर्क किया गया है। छात्रा का इंस्टाग्राम पर बनाई गई फेक प्रोफाइल को डिलीट कर दिया है। छात्रा ने अपने परिजनों को बताया है कि महंत का बेटा उसे देखकर कमेंट करता है, यह उसी की करतूत लग रही है