आगरालीक्स पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने अपने 92 वें जन्मदिन पर अंतिम सांस ली, वे एक साल से ब्रेन स्ट्रोक के बाद हॉस्पिटल में भर्ती थे, एनडी तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं, वे आगरा में भी कई बार आए थे। यहां उनके तमाम समर्थक हैं।

गुरुवार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी का 92 वां जन्मदिन था, अपने 92 वें जन्मदिन पर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने अंतिम सांस ली। उन्हें 29 सितंबर 2017 को ब्रेन स्ट्रो के बाद मैक्स हॉस्पिटल, दिल्ली में भर्ती कराया गया था, छह महीने से उनकी हालत गंभीर थी।
विकास पुरुष
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है, उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विकास में अहम योगदान किया। वे केंद्र में वित्त, विदेश, उद्योग, श्रम सरीखे अहम मंत्रालयों के मंत्री रहे, इसके बाद उन्हें आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।
डीएनए टेस्ट से सुर्खियों में रहे एनडी तिवारी
दिल्ली निवासी रोहित शर्मा ने दावा किया था कि एनडी तिवारी उनके जैविक पिता हैं, रोहित और उसकी मां उज्ज्वला शर्मा ने 2008 में अदालत में एन डी तिवारी के खिलाफ पितृत्व का केस दाखिल किया था.
अदालत ने मामले की सुनवाई की और अदालत के ही आदेश पर पिछले 29 मई 2012 को डीएनए जांच के लिए एनडी तिवारी को अपना खून देना पड़ा था.
देहरादून स्थित आवास में अदालत की निगरानी में एनडी तिवारी का ब्लड सैंपल लिया गया था. कुछ दिनों पहले हैदराबाद के सेंटर फोर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायएग्नोस्टिक्स यानी सीडीएफडी ने ब्ल़ड सैंपल की जांच रिपोर्ट अदालत को सौंप दी.
सीडीएफडी की इस सील्ड रिपोर्ट में एनडी तिवारी के साथ रोहित शेखर और रोहित की मां उज्ज्वला शर्मा की भी डीएनए टेस्ट रिपोर्ट शामिल हैं. हालांकि एनडी तिवारी नहीं चाहते कि उनकी डीएनए टेस्ट रिपोर्ट सार्वजनिक हो इसलिए उन्होंने अदालत में इसे गोपनीय रखने के लिए याचिका भी दी थी लेकिन अदालत इसे खारिज कर दिया और इसे खोलने का आदेश जारी कर दिया.न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल ने हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला में की गई तिवारी की डीएनए जांच के नतीजे की घोषणा खुली अदालत में की. रिपोर्ट के अनुसार, ‘तिवारी कथित तौर पर रोहित शेखर के जैविक पिता और उज्ज्वला शर्मा कथित तौर पर उनकी जैविक मां है.’