
इंटरनेट फोटो
आगरा पुलिस को सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक होटल में जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर ट्रेनी आईपीएस विनीज जैसवाल ने पुलिस फोर्स के साथ रविवार दोपहर में छापा मारा, इससे खलबली मच गई। होटल के कमरे में जुए के दाव लगा रहे थे, पुलिस को सामने देख उनके होश उड गए। उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। होटल के कमरे से ताश के पत्ते और कैश जब्त किया गया है। पुलिस पकडे गए जुआरियों से पूछताछ कर रही है। छापे की कार्रवाई के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। पुलिस जुआरियों को पकडकर थाना सिकंदरा ले आई।
लाखों के लग रहे थे दाव
जुए की फड पर लाखों के दाव लग रहे थे, कमरे में पुलिस को कैश मिला है, अचानक से पुलिस के छापे मारे जाने से जुआरियों को भागने का मौका नहीं मिला। वे कैश को भी नहीं छिपा सके। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि होटल में काफी दिनों से जुआ हो रहा है, लग्जरी गाडी में लोग आते हैं और रात तक होटल के बाहर गाडी खडी रहती हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरी प्लानिंग कर छापा मारा।
आईपीएल के सटटे के साथ चल रहा जुआ
आईपीएल में भी बडे स्तर पर सटटा लग रहा है, इसके साथ ही शहर की पॉश कॉलोनी और होटली के कमरों में जुआ खेला जा रहा है। यहां शाम होते ही लग्जरी गाडियों में लोग पहुंंचते हैं और देर रात तक जुआ होता है, इससे पहले भी पुलिस कई बार जुआरियों को पकड चुकी है।
Leave a comment