आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 12 नए केस, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 104 पहुंच गई है।
आगरा में रविवार को कोरोना के 12 नए मामले आए हैं। ये सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोग हैं, इसमें से सबसे ज्यादा केस हाइवे के अस्पताल के हैं। इस अस्पताल में मंटोला क्षेत्र निवासी 53 साल की कोरोना संक्रमित महिला मरीज का आठ दिन तक आईसीयू में इलाज चला था। महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हॉस्पिटल के स्टाफ, मरीज और तीमारदार की जांच की गई। 49 में से सात में कोरोना की पुष्टि हुई थी, अब इन अस्पताल के सात कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों में से नौ और में कोरोना की पुष्टि हुई है।
आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 104 पहुंची
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 100 पार कर चुकी है। 12 नए केस मिलने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 104 हो गई है। मार्च में 11 केस आए थे, वहीं अप्रैल में 12 दिनों में 93 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं।
आगरा में कोरोना की स्थिति
आगरा में कोरोना के केस 104
मार्च में आए कोरोना के केस 11
12 अप्रैल तक कोरोना के केस 93
तब्लीगी जमात और उससे जुडे हुए कोरोना संक्रमित 52
थाना न्यू आगरा क्षेत्र के हाईवे स्थित हॉस्पिटल से जुडे कोरोना संक्रमित 16
अभी तक लिए जा चुके सैंपल 2144
कोरोना के ठीक हुए मरीज 09
मरीज की हुई मौत 01