आगरालीक्स ..आगरा में लॉक डाउन में चांदी कारखाने से 40 लाख कीमत की 82 किलो चांदी चोरी,
सदर के ग्वालियर रोड स्थित चांदी कारखाने पर चोराें ने धावा बोल दिया।वहां से 82 किलोग्राम चांदी ले गए।जिसकी कीमत 35 से 40 लाख रुपये के बीच बताई गई है।
सदर के ग्वालियर रोड स्थित नैनाना ब्राहमण निवासी शिवशंकर का दो मंजिला इमारत में चांदी का कारखाना है। पहले तल पर मशीन लगी हैं।जिनसे चांदी की चेन बनाने का रॉ मटीरियल तैयार किया जाता है। भूतल पर कार्यालय और स्टॉक के लिए गोदाम है।चांदी कारोबारी के अनुसार कारखाने में चार सराफा व्यापारियों का माल आया था।इस बीच लॉकडाउन होने के चलते कारखाना बंद करना पडा ।कारीगर अपने घर चले गए। शुक्रवार को कारखाने का दरवाजा खोला तो होश उड गए ।छत के दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था।शिवशंकर के अनुसार चोर पड़ोस के मकान के रास्ते कारखाने की छत से अंदर घुसे और ताला तोडकर 82 किलो चांदी ले गए।इसके अलावा कारखाने के कार्यालय में रखे एक लाख पांच हजार रुपये भी ले गए।कारोबारी ने पुलिस काे बताया कि एक साल पहले ही कारखाना खोला है,सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।