आगरालीक्स.. आगरा में सफाई न होने की शिकायत आने पर बीवीजी कंपनी से करार खत्म, अब एक जनवरी से ताजमहल के आस पास ताजगंज में नई कंपनी सफाई कार्य करेगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय विकास ग्रुप बीवीजी से ताजमहल और ताजगंज में सफाई करने के लिए कांट्रेक्ट किया गया था। बीवीजी को ताजमहल के दो किलोमीटर के क्षेत्र विश्वस्तरीय सफाई करने के लिए हर महीने 26 52 लाख का भुगतान किया जा रहा था, इसके लिए दो साल पहले कांट्रेक्ट किया गया था लेकिन सपफाई न होने की लगातार शिकायत मिल रहीं थीं। मंडलायुक्त निखिल टी फुंडे का मीडिया से कहना है कि बीवीजी का करार खत्म कर दिया गया है, एक जनवरी से नई व्यवस्था लागू होगी।