आगरालीक्स ..आगरा में 12 साल के बच्चे की हादसे में मौत, युवक घायल है।
आगरा में मंगलवार सुबह रामबाग से आगे गंगा देवी स्कूल के सामने भीषण हादसा हो गया, ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर बैठे 12 साल के बच्चे की मौत हो गई, बाइक चला रहा युवक गंभीर घायल है, हादसे के बाद भीड जुट गई, हेलमेट चकनाचूर हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।