आगरालीक्स.. आगरा में आज 18 फरवरी को जाम में फंस सकते हैं, 1200 सामूहिक विवाह हैं, सीएम योगी, डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री आगरा आ रहे हैं, इसके लिए रूट डायवर्ट भी किया गया है।
आगरा में 18 फरवरी को कोठी मीना बाजार में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्यसंनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड कन्या विवाह सहायता योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 1200 से अधिक सामूहिक विवाह कराए जाएंगे, इसे लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज कराया जाएगा।
श्रम विभाग का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह है। इस समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जोड़ों को आशीर्वाद देने आएंगे।
सभी धर्म के युवक युवती का विवाह
उपश्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के जोड़ों का विवाह यहां होगा। पूरे मैदान को 20 ब्लॉक में बांटा है। हर ब्लॉक में 55 जोड़ों का विवाह होगा। प्रतीकात्मक रूप से दो दुल्हनों को सजी हुई गाड़ियों में विदा कराया जाएगा।
आठ पंडालों में होगा कन्यादान
समारोह में 20 में से आठ पंडाल आगरा के होंगे। इनमें करीब 450 से ज्यादा जोड़े आगरा के होंगे। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले से आने वाले लोगों के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गए हैं, जहां रजिस्ट्रेशन होगा।