आगरालीक्स.. आगरा में आज से यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1 19 लाख शामिल होंगे। पहले दिन आगरा जिले के 158 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की हिंदी की परीक्षा होगी।
सुबह आठ बजे से परीक्षा
पहले दिन सुबह आठ बजे से 11:15 की पाली में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी और दोपहर दो से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा है।
यूपी बोर्ड परीक्षा एक नजर
158 परीक्षा केंद्र जिले में बनाए गए हैं
62,865 परीक्षार्थी हाईस्कूल में हैं
56,949 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट में हैं
21 परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में
05 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील
158 सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट
06 उड़नदस्ते शिक्षा विभाग की ओर से बनाए