लखनऊलीक्स… बारिश और बाढ़ से प्रदेश की1,390 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। आगरा में कम बारिश के बाद भी 15 सड़कें खराब हो गई हैं।
इन जिलों में सबसे ज्यादा नुकसान
बारिश-बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बहराइच, हरदोई, श्रावस्ती और गोरखपुर जिलों में हुआ है। आगरा में अपेक्षाकृत कम बारिश के बावजूद 15 और अलीगढ़ चार सड़कें खराब हो गईं।
आगरा में अभी तक सिर्फ तीन सड़कें सही कराईं
आगरा में दो और अलीगढ़ में चार सड़कें उखड़ गईं। हालांकि आगरा में अब तक महज तीन सड़कों को ही सही कराया गया है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने इस बार वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों को सही करने व डैशबोर्ड पर लाइव अपडेट की नई व्यवस्था बनाई है।
खराब सड़कों के फोटो अफसर कर रहे अपलोड
जोन व जिलों के अधिकारी वर्षा में जलमग्न हुई सड़कों से लेकर खराब हुई सड़कों तथा सड़कों पर पड़े गड्ढों की फोटो डैशबोर्ड पर अपलोड कर रहे हैं। इससे विभाग को वर्षा समाप्त होने के बाद टूटी सड़कों का सर्वेक्षण करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और अभियान तत्काल शुरू हो सकेगा।