नईदिल्लीलीक्स… संसद के मानसून सत्र कल सोमवार से। सर्वदलीय बैठक में आंध्रप्रदेश, बिहार को विशेष राज्य का दर्जे की मांग, दुकानों पर नाम का मुद्दा भी उठा।
संसदीय कार्य मंत्री ने बुलाया थी बैठक
केंद्र सरकार ने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले आज रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू संसद बजट सत्र से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ संवाद किया।
बैठक में विपक्षी दलों ने कई मुद्दे उठाए
बैठक में आंध्र प्रदेश और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई गई। नीट यूजी का मुद्दा उठाए जाने के साथ यूपी में कांवड़ मार्ग के दुकानदारों के नाम लिखवाए जाने का मुद्दा उठाया गया। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, जयराम रमेश, सपा नेता रामगोपाल यादव आदि मौजूद रहे।