आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 14 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1468 पहुंच गई है।
आगरा में शुक्रवार को कोरोना के 14 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1468 पहुंच गई है।
इन क्षेत्रों से आए नए केस
कमला नगर के सुभाष नगर क्षेत्र की 57 साल की महिला मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। 58 साल की क्रष्णा कॉलोनी निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 79 साल की रिंग रोड निवासी महिला मरीज, 28 साल के लोहामंडी निवासी मरीज, 74 साल की श्रीनगर नरायच निवासी महिला मरीज, 55 साल की बालूगंज निवासी महिला, 36 साल के मारुति एस्टेट क्षेत्र निवासी मरीज और 55 साल की एत्माउददौला निवासी महिला मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
12 मरीज डिस्चार्ज, 161 का चल रहा इलाज
कोरोना के 12 मरीज ठीक हो चुके हैं, कोरोना से 1213 मरीज ठीक हो गए हैं। 161 मरीजों का इलाज चल रहा है।