आगरालीक्स ..आगरा में वांटेड विनोद जाट ने समर्पण कर दिया, कारोबारी को किडनैप कर विनोद जाट ने वसूली थी छह लाख की फिरौती।
कानपुर के विकास दुबे प्रकरण के बाद फरार चल रहे बदमाशों में एनकाउंट कर डर है, ऐसे में आगरा में शुक्रवार को वांटेड विनोद जाट ने दीवानी में समर्पण कर दिया, उसके खिलाफ आगरा में जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज था। वह दीवानी में अपने वकील के पास पहुंच और उस पर दर्ज मुकदमे में कोर्ट में समर्पण कर दिया।
बर्खास्त सिपाही है विनोद जाट
विनोद जाट मूलरूप से हाथरस के मुरसान क्षेत्र का रहने वाला है वह सिपाही थी लेकिन वारदात करने लगा। पुलिस से उसे बर्खास्त कर दिया। इसके बाद किडनैप और हत्या के मामले में विनोद चाट का नाम आने लगा, उसने अलीगढ के एक कारोबारी को किडनैप कर फिरौती वसूली थी।
