
इंटरनेट फोटो
आगरा में कॉलोनियों के साथ ही होटलों में जुआ खेला जा रहा है, इसमें लाखों के दाव लगते हैं। बुधवार रात को एसएसपी प्रीतिंदर सिंह को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में जुआ खेलने की जानकारी मिली, उन्होंने एएसपी विनीत जैसवाल के नेत्रत्व में क्राइम ब्रांच की टीम को छापा मारने के लिए भेजा। पुलिस टीम के होटल में छापा मारने से खलबली मच गई।
कमरे में चल रहा जुआ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को पहले ही होटल के कमरा नंबर 415 कमरे में जुआ चल रहा है, इसकी जानकारी थी। पुलिस टीम होटल में पहुंची, मैनेजर को अपने साथ लेकर उसी कमरे में पहुंचे। कमरे को खोलने के लिए कहा, कमरा खुलते ही अंदर जुए के दाव लग रहे थे, पुलिस को देखकर कारोबारियों के होश उड गए। लेकिन भागने का मौका नहीं मिल सका, गेट पर पुलिस टीम खडी हुई थी। पुलिस को देखकर कारोबारी सहम गए।
15 कारोबारियों को पकडा
पुलिस ने कमरे से आरोपी जुआरियों को एक के बाद एक बाहर निकाला, इनकी संख्या 15 थी। कमरे में कैश के साथ अन्य सामान भी मिला है। कारोबारियों के पास भी कैश भी अच्छी मात्रा में था। पुलिस ने कारोबारियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
बर्थडे पार्टी के लिए कमरा कराया बुक
होटल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि उन्हें कमरे में जुआ खेलने की जानकारी नहीं थी। बर्थ डे पार्टी के नाम पर कमरा बुक कराया गया था, वे अंदर क्या कर रहे हैं, इसकी किसी को भी जानकारी नहीं थी।
Leave a comment