
दयालबाग निवासी डॉ. रोली तिवारी मिश्रा सपा के सत्ता में आने के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य बनाई गई थी। इसके बाद से वे आगरा में सक्रिय हैं, उनके पति सेना की मेडिकल सर्विसेज में हैं। सपा द्वारा मुस्लिम बाहुल्य दक्षिण विधानसभा सीट से ब्राह्मण प्रत्याशी डॉ. रोली तिवारी मिश्रा को उतारने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं, सपा ने अभी तक घोषित की गई किसी भी सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी नहीं उतारा है।
मुश्किल है दक्षित सीट
समाजवादी पार्टी के लिए दक्षिण विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करना आसान नहीं है। यह मुस्लिम बाहुल्य सीट है, लेकिन मुस्लिम समुदाय हमेशा बसपा प्रत्याशी के पक्ष में खड़ा दिखाई दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने दक्षिण से सप्पो उस्मानी को टिकट दिया था, वे पांचवे स्थान पर रहे थे।
ये प्रत्याशी किए घोषित
एत्मादपुर से पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे प्रेम सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। आगरा कैंट सुरक्षित से चंद्रसेन टपलू, आगरा ग्रामीण से हेमलता दिवाकर को प्रत्याशी चुना गया है। फतेहपुर सीकरी से राज कुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है। खेरागढ से विनोद कुमार सिकरवार और पफतेहाबाद से डॉ राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर से प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं।
मथुरा से घोषित किए गए प्रत्याशी
मथुरा की छाता विधानसभा से लोकमणि कांत जादौन, मांट से जगदीश नोहवार और गोवर्धन से किशोर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। यहां की मथुरा और बलदेव सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं।
अलीगढ के प्रत्याशी
अलीगढ की खेर विधानसभा से प्रशांत कुमार वाल्मीकी, बरौली से सुभाष बाबू लोधी, इगलास से कन्हैया लाल दिवाकर को चुनाव में उतारा गया है।
हाथरस सीट से प्रत्याशी
हाथरस विधानसभा से राम नरायण काके, सिकंदराराउ से यशपाल सिंह चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है।
फीरोजाबाद से
फीरोजाबाद की टूंडला विधानसभा से महाराज सिंह धनगर और पफीरोजाबाद से शमशाद अहमद बाबा को चुनाव में उतारा है।
Leave a comment