Saturday , 6 December 2025
Home आगरा 1500 illegal RO plant will be seal in Agra #agranews
आगराबिगलीक्स

1500 illegal RO plant will be seal in Agra #agranews

आगरालीक्स .(.Agra News 10th September).आगरा में बिना एनओसी के ​चल रहे 1500 आरओ प्लांट किए गए चिन्हित, आरओ प्लांट के लिए बोरिंग करने से जलस्तर नीचे जा रहा है, इन्हें सील किया जाएगा। मुकदमा होगा दर्ज।

आगरा में आरओ प्लांट से पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके साथ ही घर घर सबमसिर्बल लगे हुए हैं, इससे जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। इसे देखते हुए आगरा में नए बोरिंग पर रोक लगा दी है, इसके बाद भी लगातार बोरिंग हो रहे हैं। गुरुवार को विकास भवन में भूगर्भ जल प्रबंधक परिषद की बैठक में लगातार गिर रहे जलस्तर पर चिंता जताई गई। सीडीओ ए ​मनिकन्डन ने कहा कि जिले में किसी भी आरओ प्लांट पर अनुमति नहीं है। सभी अवैध हैं, पहले चरण में 1500 आरओ प्लांट चिन्हित किए गए हैं।


प्लांट सील करने के साथ होगी कार्रवाई
बैठक में निर्णय लिया गया है कि बिना अनुमति के चल रहे 1500 आरओ प्लांट को सील किया जाएगा, इन्हें बंद कराया जाएगा। वहीं, बिना अनुमति के कोई बोरिंग करता है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दो से पांच लाख रुपये अर्थदंड और 6 से 12 महीने जेल का प्रावधान है।
पुरानी बोरिंग के लिए भी एनओसी जरूरी
भूगर्भ जल अधिनियिम 2019 के तहत पुरानी बोरिंग के लिए भी एनओसी लेना जरूरी है, इसके लिए लघु सिंचाई विभाग के जल जीवन मिशन पोर्टल पर पंजीकरण कराना है, निजी और घरेलू उपयोग क लिए पंजीकरण निशुल्क है। सडक, गली, मोहल्ले में कोई बोरिंग कराता है तो उसकी शिकायत थाने में दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

आगरा

Agra News: Dr. Yogesh Singhal became the President of Sikandra-Bodla Doctors Association…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. योगेश सिंघल. नई...

आगरा

Agra News: Warm clothes, sarees, kurtis and many other items were available at cheap prices for the needy people…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंद लोगों के लिए सस्ते दामों में गर्म कपड़े, साड़ियां,...

error: Content is protected !!