आगआगरालीक्स .(.Agra News 10th September).आगरा में टूटी सडकों की मरम्मत और सडक निर्माण का कार्य 52 करोड से होगा, गडढा बनी सडकों की अक्टूबर तक मरम्मत कराई जाएगी।
आगरा में सडकों का बुरा हाल है, हर सडक पर गडढे हैं, कई जगह पर सडक की खोदाई करने के बाद छोड दी गई है। बारिश में सडक में गडढे होने से लोग परेशान हैं। ऐसे में नगर निगम द्वारा शहर में 52 करोड से सडक मरम्मत और नई सडक बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। गुरुवार को लोहामंडी में मेयर नवीन जैन, विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने सडक के कार्य का शिलान्यास किया।

15 वें वित्त आयोग से बनेंगी सडक
शहर में सडकों की मरम्मत और निर्माण का कार्य अक्टूबर तक पूरा किया जाना है। इसके लिए 15 वें वित्त आयोग से सडक निर्माण कराई जाएंगी, इस पर 52 करोड का बजट खर्च किया जाएगा।