आगरालीक्स… आगरा में हाईवे धंस गया है, इससे बडा हादसा हो सकता है, इसे देखते हुए भारी वाहनों के साथ ही कार और अन्य गाडियों के लिए हाईवे के धंसे हिस्से पर बैरीकेटिंग कर दी गई है। वाहनों को धीमी गति से निकाला जा रहा है।
आगरा अलीगढ मार्क पर फाउंड्री नगर के पास मछली पुलिया है, यहां आगरा की तरफ से जा रहा हाईवे का आधा हिस्सा धंस गया है। पुलिया में भी दरार आ गई है। हाईवे के धंसने से कई वाहन अनियंत्रित होकर टकराने से बच गए, स्थानीय लोगों ने पुलिस को हाईवे धंसने और पुलिया में दरार आने की सूचना दी, इससे खलबली मच गई। हाईवे के धंसे हिस्से की बैरीकेटिंग कर दी गई है। वाहनों को धीमी गति से निकाला जा रहा है।
आगरा कानपुर हाईवे की ढह गई थी दीवार
इससे पहले आगरा कानपुर हाईवे की दीवार मंडी समिति के पास ढह गई थी, इसमें स्कूटी सवार युवक के चोट आई थी और कार मलबे में दब गई थी। उसे बमुश्किल हाईवे के मलबे से बाहर निकाला जा सका था। इससे पहले भी आगरा कानपुर हाईवे की दीवार ढह चुकी है, लेकिन मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है।
हाईवे पर हो रहे हादसे
आगरा दिल्ली सिक्स लेन के कार्य के चलते हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। सर्विस रोड क्षतिग्रस्त है, इससे वाहन टकरा रहे हैं। पिछले दिनों बारिश के बाद भगवान टॉकीज पुल के पास सर्विस रोड पर हुए गडढे में गिरकर एक की मौत हो गई थी, इसके बाद ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही आगरा दिल्ली हाईवे के सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हैं, इससे जाम लगा रहता है और वाहन आपस में टकरा रहे हैं। वाटर वक्र्स चौराहे पर रूट डायवर्ट करना पडा है। इससे पहले जवाहर और अंबेडकर पुल भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, इनकी मरम्मत कराई गई है। Http://essay-uk.online/
Leave a comment