आगरालीक्स… आगरा में यूपी 80 ए से लेकर डी सीरीज की कार, बाइक सहित 17 वाहन जब्त किए गए। आरटीओ की टीम 15 साल के बाद के वाहनों को जब्त किया जा रहा है।
आगरा में कमिश्नर अमित गुप्ता के आदेश पर 15 साल और उससे पुराने वाहनों को जब्त किया जा रहा है। आरटीओ की टीम ने बुधवार को अभियान चलाया। टीम ने यूपी 80 ए से लेकर डी सीरीज तक के वाहनों को जब्त किया। टीम ने चार मोटरसाइकिल एबी और एसी सीरीज की जब्त कर ली। लोडिंग टेंपों भी जब्त किए गए।
16 साल पुरानी कार जब्त
टीम ने 16 साल पुरानी वैगनआर कार, न्यू आगरा से अंबेसडकर कार पकडी गई। जांच अधिकारी दिनेश कुमार का मीडिया से कहना है कि कार का चालान किया गया है, कार दूसरे जिले में रजिस्टर्ड है।