आगरालीक्स ..आगरा के स्कूलों की आज से छुटटी, एक कान्वेंट स्कूल के टीचर कोरोना पॉजिटिव, टीचर के संपर्क में आए शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों की होगी जांच
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल के टीचर की कोरोना की जांच की गई। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद टीम ने स्कूल में संपर्क किया लेकिन तब तक छुटटी हो चुकी थी।
टीचर के संपर्क में आए लोगों के लिए जाएंगे सैंपल
रैपिड रेस्पोंस टीम द्वारा टीचर के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। टीचर ने क्लास भी ली थी और अपने साथी शिक्षक और कर्मचारियों से भी मिले थे। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। टीम गुरुवार को इन सभी के सैंपल लेगी।
कुछ स्कूल 31 मार्च तो कई 5 अप्रैल तक बंद
प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढते केस को देखते हुए 12 वीं तक के स्कूलों में 31 मार्च तक होली की छुटटी घोषित कर दी है। इसके बाद स्थानीय स्तर पर स्कूलों ने भी छुटटी कर दी हैं। आगरा के तमाम स्कूल 31 मार्च तक बंद हैं। कुछ स्कूलों में अप्रैल में छुटटी के चलते 5 अप्रैल तक स्कूल बंद कर दिए हैं।
आगरा में कोरोना की स्थिति
आगरा में दोबारा कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं. फरवरी में सक्रिय मरीजों की संख्या 10 तक पहुंच गई थी लेकिन वो मार्च तक 50 से ऊपर हो गई है. बुधवार तक आगरा में सक्रिय मरीजों की संख्या 55 थी. आगरा में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10613 हो गई है. इनमें से 10382 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 175 लोगों की इस संक्रमण से जान जा चुकी है.