आगरालीक्स.. आगरा में 16 जनवरी से कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी, किस तरह और कब लगेगी वैक्सीन।
आगरा सहित देश भर में 16 जनवरी से कोरोना लगाई जाएगी। इसके लिए गवर्नमेंट और प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्स और कर्मचारियों सहित 18901 स्वास्थ्य कर्मियों का रिकार्ड दर्ज किया गया है। इन्हें पहले चरण में 16 जनवरी से वैक्सीन लगाई जानी है, कोरोना वैक्सीन सोमवार और शुक्रवार को लगाई जाएगी। कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 68 केंद्र बनाए गए हैं, तीन सत्र में स्वास्थ्य कर्मियों के वैक्सीन लग जाएगी। सीएमओ डॉ आरसी पांडे ने बताया कि 11 जनवरी को 68 केंद्रों पर पूर्वाभ्यास होगा और 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगा।
दूसरे चरण में पुलिस और नगर निगम कर्मियों के वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन का पहले चरण पूरा होने के बाद दूसरे चरण में अग्रिम पंक्ति में कोरोना के संक्रमण के बीच डयूटी करने वाले कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें पुलिस कर्मी, नगर निगम, नगर पालिका के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
तीसरे चरण में 50 साल से अधिक और बीमार लोगों को लगेगी वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन का तीसरा चरण आम लोगों के लिए होगा, इसमें 50 साल से अधिक के लोग और बीमार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।