आगरालीक्स…नाचते—गाते निकली राम मंदिर निर्माण रथयात्रा…खंदारी में रामधुन में मगन रामभक्तों ने भजन कीर्तन और…
पूजा अर्चना के साथ हुई शुरू
गोपेश्वर मण्डल के वार्ड 29 में आज श्री राम मंदिर निर्माण रथयात्रा, वार्ड 29 के पार्षद श्री अजय कठेरिया व वार्ड के अध्यक्ष श्री दुष्यन्त सारस्वत(रिंकू) के नेतृत्व में आयोजित की गई, रथयात्रा का शुभारम्भ खंदारी के शेल्टर होम के नजदीक हनुमानजी के मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुई, राम धुन में मगन रामभक्तों ने भजन कीर्तन व नृत्य करते हुए, रथयात्रा को हनुमानजी के मंदिर से बघेल चौक से आज़ाद नगर, शास्त्री नगर, पुष्पविहार, पार्क रॉयल, ट्रांसपोर्ट नगर, ISBT बस स्टैंड, सराय बेगा, बापूनगर से होती हुई खंदारी शेल्टर होम हनुमानजी के मंदिर पर सम्पन्न हुई.
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर उत्तर विधान सभा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, महानगर महामन्त्री मनोज राघव, गोपेश्वर मण्डल के अध्यक्ष डॉ अमित सिंह पटेल, महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष इरफान कुरेशी, मण्डल के महामंत्री श्याम बाबू शर्मा, मण्डल के उपाध्यक्ष मानव सिंह तोमर व देवेंद्र सिंह चौहान मीडिया प्रभारी कौशल सैनी, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह चौहान, मण्डल मंत्री डॉ विपिन, सेक्टर सयोंजक योगेश गौतम, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमपाल सिंह जादोन, राहुल चौहान, राजकमल वार्ष्णेय, अरविंद गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, विनय जादोन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (गुरुतेग बहादुर नगर) के लिकेश बघेल व लक्ष्मण भारद्धाज, के अलावा मण्डल के युवा मोर्चे के महामंत्री कपिल शर्मा तथा राजीव कांत, पप्पू, राजकुमार अनिल शर्मा व अंकित दिवाकर के साथ वार्ड के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर रथयात्रा को भव्य बनाया.