आगरालीक्स… दिल्ली में जॉब कर रही आगरा की युवती से छेडखानी करने पर दो युवकों को आगरा कैंट स्टेशन पर अरेस्ट कर लिया। युवकों को अरेस्ट करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
दिल्ली में जॉब कर रही आगरा की युवती शनिवार शाम को जीटी एक्सप्रेस से आगरा आ रही थी। जीटी एक्सप्रेस में दो युवकों ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने सीट बदली, लेकिन मनचलों की हरकतें नहीं थमी। युवती ने परेशान होकर जीआरपी कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। जीआरपी के अनुसार कुछ देर बाद स्कवायड मौके पर पहुंचा और दोनों युवकों को पकड़ लिया। ट्रेन के आगरा पहुंचने पर दोनों को कैंट थाने ले जाया गया। आरोपियों में सुधीर निवासी नैनागिरी, भोपाल और विनय सिरोह, मप्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी जीआरपी नितिन तिवारी ने टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
फाइल फोटो