आगरालीक्स……. लखनऊ में आज तड़के तीन रईसजादों ने सड़क के किनारे सो रहे चार लोगों को कार से रौंद दिया। इनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तीनों रईसजादे पुलिस की हिरासत में हैं। इनकी कार पर प्रेस का स्टीकर लगा है।
राजधानी में आज फैजाबाद रोड़ पर महानगर कोतवाली क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बीज निगम कार्यालय के सामने तेज रफ्तार इंडिगो कार ने सड़क के किनारे सो रहे चार लोगों को रौंद दिया। कार की गति इतनी तेज थी कि इनको रौंदने के बाद कार एक नाला पार कर झोपड़ी में घुस गई। कार सड़क के किनारे सो रहे मां व बेटे को रौंदते हुए झोपड़ी में घुस गई। मां माया के साथ बेटे रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। माया के पति केशव तथा रवि का पुत्र विकास गंभीर रूप से घायल हैं। इनके साथ गायत्री नाम की महिला भी घायल है। रवि रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालता था। उसकी तीन पीढियां खत्म हो गई। खुद वो, उसके पिता और बेटा। कार की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कार में सवार तीनों रईसजादे भी चोटिल हो गये हैं। तीनों लोग भागने के प्रयास में थे, इसी दौरान कुछ लोगों ने इनको पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। उधर घटना के विरोध में आस-पास के लोगों ने फैजाबाद रोड पर जाम लगाया ।
Leave a comment