आगरालीक्स ….आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में शव लेकर जा रही एंबुलेंस आगे चल रही गाडी में जा घुसी, हादसे में दो की मौत, कई घायल, घायलों को एसएन भेजा गया है। हादसे के बाद एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में स्थानीय लोग जुटे।
शुक्रवार सुबह आगरा के सिकंदरा स्थित सब्जी मंडी में अरबी बेचने के लिए जसवंत नगर इटावा से कुछ लोग आए थे। ये सभी सुबह इटावा से सब्जी लेकर मैक्स गाड़ी में आए और आगरा के सब्जी को बेचा। इसके बाद ये सभी वापस लौट रहे थे।
जब इनकी गाड़ी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद में डौकी थाना क्षेत्र के गांव नेवली के समीप थी। तभी मैक्स का एक्सल टूट गया। इससे तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई। पीछे से आ रही एंबुलेंस मैक्स में जा भिड़ी।
अनुसार हादसे में मैक्स सवार मंशाराम, राहुल पुत्र अरविंद निवासी जसवंतनगर इटावा की मौत हो गई। वहीं इंदर सिंह, नीरज, मनजीत और बिजेंद्र घायल हैं।
3 जुलाई को इनर रिंग रोड हादसे में कारोबारी की पत्नी और बीटेक कर रही बेटी की मौत
आगरा में इनर रिंग रोड पर ईको स्पोटर्स कार के पलटने से कारोबारी की पत्नी और एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई से बीटेक कर रही बेटी की मौत हो गई। भीषण हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल कारोबारी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कारोबारी के डोरमेट, पर्दे के शोरूम, कोल्ड स्टोरेज और फैक्ट्री है।
अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क स्थित अचल तालाब क्षेत्र के रहने वाले संदीप मित्तल का ब्रज भूमि कोल्ड स्टोरेज है, साथ ही डोरमेट और पर्दे के कई शोरूम के अलावा फैक्ट्री है। विहिप से जुड़े संदीप की 20 वर्षीय बेटी अपर्णा मित्तल चेन्नई में एसआरएम विश्वविद्यालय से बीटेक कर रही थीं। रविवार रात वह पत्नी चारू मित्तल (42) के साथ उन्हें कैंट रेलवे स्टेशन छोड़ने आ रहे थे।
खंदौली से यमुना एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड
वे खंदौली से यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ गए और इनर रिंग रोड से कैंट स्टेशन जा रहे थे। ¨फतेहाबाद रोड पर उनकी तेज रफ्तार में दौड़ रही ईको स्पोर्ट्स कार बीच सड़क पर रखे पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज धमाके के साथ कार का इंजन निकलकर बाहर आ गया। गंभीर रूप से घायल अपर्णा और चारू को पुलिस एसएन इमरजेंसी लेकर आई। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर चारू की मुगलरोड कमला नगर निवासी बहन डॉ. सरिता मित्तल और बहनोई डॉ. अनिल मित्तल घटनास्थल पर पहुंचे। घायल संदीप को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर राजेश द्विवेदी ने बताया हादसा कार के पत्थर से टकराने पर हुआ।
7 जुलाई को यमुना एक्सप्रेस वे हादसे में पांच की मौत
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में 5 की मौत हो गई, कार को कटर से काट कर शव निकाले गए। शुक्रवार को स्कॉटा कार (पीबी 10 जीई 3039 ) से नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। महावन थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 115 के समीप ओवरस्पीड से बेकाबू कार अंडरपास पुलिया से टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए, लोगों को कटर की सहायता से बाहर निकाला लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उस की भी मौ त हो गई।
मोबाइल पर फोन आने से म्रतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार एक मृतक के मोबाइल पर फोन आने पर जानकारी हुई कि ये सभी पंजाब के लुधियाना के मिलरगंज के रहने वाले हैं। इनके नाम दलबीर सिंह कार चालक, प्रेम प्रकाश, जाधव, राजू, शाहरुख बताये गए हैं। ये सभी लुधियाना से आगरा के लिए जा रहे थे। महावन पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया है।