आगरालीक्स …ताजमहल में आज से पफ्री प्रवेश शुरू हो गया, यह तीन दिन तक चलेगा, यहां शाहजहां के 364 वें उर्स पर 364 फीट लंबी चादर चढाई जाएगी। उर्स चार अप्रैल तक चलेगा, चार अप्रैल को पूरे दिन ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
आगरा में मंगलवार को गुस्ल की रस्म के साथ शाहजहां का 364 वां उर्स ताजमहल में शुरू हुआ। रॉयल गेट पर शहनाई गूंजती रही, अजान के साथ तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को खोला गया। असली कब्रें उर्स के दौरान ही खोली जाती हैं,सामान्य दिनों में लोग तहखाने के ऊपर बनी सिम्बोलिक कब्रों को देखते हैं। उर्स तीन दिन तक चलेगा, समापन चार अप्रैल को होगा।
चढाई जाएगी चादरें
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाही मस्जिद फतेहपुरी के मुत्तावली व सचिव सईद खान के अनुसार चार अप्रैल को शाहजहां की कब्र पर 364 फीट लम्बी मोहब्बती चादर चढ़ाई जाएगी।
रॉयल गेट पर गूंज रही है शहनाई।
प्रिंस तूसी ने उठाए सवाल
मुगल बंशज प्रिंस तूसी उर्स में शामिल हुए, उन्होंने कहा कि ताजमहल में अजान नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह इबादतगाह नहीं है। यहां तो फातिहा पढ़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की महानिदेशक से शिकायत की जाएगी।