आगरालीक्स… आगरा में चेकिंग के लिए ट्रक रोकने से बडा हादसा हो गया, बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, एक ही हालत गंभीर है। भीषण हादसे में खडे ट्रक में बाइक जा घुसी, चेकिंग कर रहा स्टाफ भाग गया।
आगरा दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा के पास एक टीम वाहनों की चैकिंग कर रही थी, मंगलवार सुबह टीम ने एक ट्रक को रोक लिया, उसमें गाडर भरे हुए थे। बीच सडक पर ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए, उसके पीछे आ रही बाइक ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे में तेहरा, सैंया निवासी इरफान और इमरान की मौत हो गई, एक घायल बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment