आगरालीक्स… आगरा में बडी कार्रवाई, पेठा बनाने वाली दो फैक्ट्री को सील कर दिया है, एक फैक्ट्री टीम को बंद मिली, इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
आगरा में ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए ताज ट्रिपेजियम जोन है, यहां कोयले का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। आगरा में पेठा तैयार करने के लिए कोयले का ही इस्तेमाल किया जाता है। मंगलवार को उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एसडीएम खेरागढ ने टीम के साथ छापा मारा। खेरागढ में सुधीर और सतीश द्वारा पेठा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, इन दोनों फैक्ट्री को सील कर दिया है। एक फैक्ट्री बंद मिली थी, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।