आगरालीक्स.. आगरा में छात्राएं अपनी रक्षा खुद करेंगे, रास्ते में उन्हें कोई छेडता है टिप्पणी करता है से जमीन की धूल जटा देंगे, आगरा पुलिस गल्र्स स्कूल में दबंग छात्राएं तैयार कर रही हैं। छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे वे खुद अपनी रक्षा कर सकें।
आगरा से आत्मरक्षा अभियान की शुरूआत हुई, आगरा जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया स्थित बैजंती देवी इंटर कॉलेज में सुबह सीओ लोहामंडी चवन कुमार चावड़ा ने कार्यशाला आयोजित की। यहां पुलिस ने छात्राओं को जरूरत पड़ने पर आत्मरक्षा के विभिन्न साधनों के बारे में बताया। एक घंटे की कार्यशाला में उन्होंने महिला सुरक्षा के हेल्पलाइन नंबर 1090, यूपी 100 एवं पॉवर एंजेल के बारे में जानकारी दी। सीओ ने बताया कि यदि आप घर में अकेली हैं या सुनसान सड़क पर अकेली चल रही हैं और ऐसे में यदि कोई शोहदा छेड़खानी करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पुलिस की तत्काल मदद प्राप्त कर सकती हैं।
हेयर पिन से लेकर नाखून से करें हमला
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने छात्राओं को बताया कि विपरीत परिस्थितियों में घबराए नहीं बल्कि सूझ-बूझ से काम लें। लड़कियों के पास हेयर पिन, हैंडबैग, नाखून जैसे तमाम हथियार होते हैं। छात्राओं को बचाव के समय इनके इस्तेमाल का तरीका भी बताया गया।
वूमन हेल्प लाइन 1090 द्वारा बनाई गई पावर एंजेल आयुषी माहौर से भी सीओ ने मुलाकात की। बता दें कि हेल्पलाइन द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों की सैंकड़ों छात्राओं को पावर एंजेल बनाया गया था, जोकि विपरीत परिस्थितियों में फंसी लड़कियों की मदद भी करती हैं और हेल्पलाइन की जानकारी भी देती हैं। स्कूल की छात्रा आयुषी से उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बात की।