Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Rotary club of Agra Taj city donate Challan Form, Photostat machine to Agra Police
बिगलीक्स

Rotary club of Agra Taj city donate Challan Form, Photostat machine to Agra Police

109

आगरालीक्स… आगरा में लोगों के घर पर सालों बाद डाकिया पहुंच रहे हैं, ये आगरा पुलिस द्वारा जारी किए गए फोटो चालन दे रहे हैं, इन फोटो चालन में यातायात नियम तोडने का जिक्र है और चालान का जुर्माना भी दर्ज है। यातायात नियमों का सख्ती से पालन हो, इसके लिए रोटरी क्लब आॅफ आगरा ताज सिटी ने मंगलवार को एसएसपी अमित पाठक को एक फोटो कॉपी मशीन, 50000/- रुपये के डाक टिकट व 10000 ट्रैफिक चालान प्रोफार्मा भेंट की। एसएसपी अमित पाठक ने क्लब के सहयोग की प्रशंसा की। डॉ डीवी शर्मा ने कहा कि यह लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे यातायात के नियमों का पालन करें। इस दौरान डॉ अलका सेन और डॉ नरेन्द्रं शुक्ला का विशेष सहयोग. मिला। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर राजीव उपाध्याय सचिव धीरज गोयल राज कुमार सुराना ,मोतीलाल शिवराज भार्गव समीर गोपाल , शशि शिरोमणि, आर्किटेक्ट अर्चना यादव, समीर गोपाल माथुर .समीर राणा,संजय गोयल राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

एक जुलाई से शुरू हुआ अभियान
आगरा में ट्रैफिक नियमों को लेकर एसएसपी अमित पाठक सख्त हैं, उन्होंने हेलमेट के लिए पुलिस कर्मियों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर अभियान शुरू किया। इसका असर भी दिखाई देने लगा है, सडक पर अधिकांश वाहन चालक हेलमेट पहने दिखाई देते हैं। मगर, हेलमेट के साथ ही कार में सीट बेल्ट से लेकर, शीशे की स्क्रीन काली करना और नंबर प्लेट पर नंबर स्टाइल में लिखना सहित तमाम तरह के यातायात के नियमों को तोडा जा रहा है।
एक जुलाई से अभियान, घर पहुुंचेगा चालान
एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि यातायात के नियमों का पालन न करने वालों का चालान काटने के लिए एक जुलाई से अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त 75 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। हर थाना क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा, इस बार कैमरे से पफोटो लिया जाएगा, यातायात के नियम तोडने पर घर पफोटो युक्त चालान भेजा जाएगा। एक बार चालान होने के बाद दोबारा यातायात के नियम तोडने पर चालान की राशि ज्यादा होगी।
अब छह माह में साढ़े चार लाख फोटो चालान करने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ सभी थानों को भी इसका जिम्मा दिया गया है।
इस तरह घर पहुंचेगा चालान
इसके लिए दो कंप्यूटर ट्रैफिक लाइन में लगवाए गए हैं। दो कंप्यूटर एसपी सिटी और एक-एक कंप्यूटर एसपी पश्चिम, एसपी पूर्वी के कार्यालय में लगवाए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी कैमरे में वाहन का फोटो खींचकर लाएंगे। इन्हें कंप्यूटर में अपलोड करने पर सॉफ्टवेयर से गाड़ी मालिक का पता चल जाएगा। इसके बाद पुलिस इसको डाक विभाग के माध्यम से गाड़ी मालिक तक पहुंचाएंगी।

ये होगा चालान पहली बार और दोबारा पकडे जाने पर

बिना हेलमेट वाहन चलाना- 100, 300

दोपहिया वाहन पर तीन सवारी-100, 300

बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना-100, 300

बिना बीमा वाहन चलाना-1000

शराब पीकर वाहन चलाना-2000

खतरनाक तरीके से वाहन चलाना- 1000, 2000

बिना डीएल के वाहन चलाना-500

दोषपूर्ण नंबर प्लेट- 100, 300

बिना फिटनेस के गाड़ी चलाना-2000, 3000

परमिट की शर्तो का उल्लंघन-2000, 3000

बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना-100, 300

गाड़ी पर काली फिल्म- 100

हूटर, लाल, नीली बत्ती का प्रयोग-100

हूटर बजाना-1000, 2000

वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग-100, 300

तेज गति से वाहन चलाना- 400, 1000

विपरीत दिशा में वाहन चलाना-2000

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mayor has issued directives to revoke the Agra Nagar Nigam’s trade licensing system…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के परेशान व्यापारियों के लिए राहत की खबर, मेयर ने ट्रेड...

बिगलीक्स

Agra live News: Canara Bank building collapses in Agra; lives of bank employees and customers saved thanks to lunch break…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केनरा बैंक के लंच ब्रेक ने 25 लोगों की जान...

बिगलीक्स

Agra Weather: Rain to provide relief from the scorching heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत देगी बारिश....

बिगलीक्स

UP Board 2026 Result: Vindesh topped Agra in High School, while Kajal did so in Intermediate….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की काजल ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर इंटर में तो विंदेश...

error: Content is protected !!