आगरालीक्स…दूल्हा साइंटिस्ट और दुल्हन शिक्षा विभाग में. 20 लाख कैश और फार्च्यूनर पर बिगड़ी ऐसी बात कि नहीं हुई शादी…बारात पहुंच गई थाने
करनाल का मामला
हरियाणा के करनाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. यहां एक हाईप्रोफोइल शादी में 20 लाख रुपये व फार्च्यूनर पर ऐसा विवाद हुआ कि शादी ही नहीं हुई. दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और बारात थाने पहुंच गई. जबकि दूल्हा साइंटिस्ट है और लड़की पीएचडी करके शिक्षा विभाग में कार्यरत है लेकिन दहेज की ऐसी कहानी सामने आई कि दोनों की शादी नहीं हुई.
मामला कुछ ऐसा है कि जींद के विजय नगर में रहने नसीब सिंह की शादी यूपी के बागपत जिलो के आरिफ पूर्व खेड़ी गांव की रहने वाली कोमल के साथ हुंई थी. करनाल के एक मैरिज होम में इनकी शादी थी. सोमवार रात को दोनों पक्ष यहां पहुंच गए. बारातियों का भव्य तरीके से स्वागत किया गया. खाना खिलाया गया. लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक दोनेां पक्षों में विवाद शुरू हो गया. दरअसल आरेाप है कि फेरे के समय से पहले दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष के सामने 20 लाख कैश और फार्च्यूनर गाड़ी की डिमांड रख दी. इस पर दुल्हन पक्ष ने इस मांग को पूरा करने से इनकार कर दिया.
मामला बढ़ता देख दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. रातभर पंचायत चली लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हुआ. ऐसे में शादी न होने पर दूल्हा पक्ष बारात लेकर थाना पहुंच गया. बुलाने पर दुल्हन पक्ष के पिता भी पहुंच गए. उन्होंने कहा कि वह इस मामले को सीएम और पीएम तक पहुंचाएंगे और जांच की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पढ़ी लिखी है और पंचायत यूनिवर्सिटी से लॉ में पीएचडी कर रही है. वह हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग में नौकरी भी करती है, लेकिन दहेज लोभियों को इतना कुछ नहीं दिखा और वह पैसों की मांग करने लगे. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है.