एंटरटेनमेंटलीक्स…लोगों को खूब पसंद आ रही है ‘तड़प’. जानिए चौथे दिन तक कितने करोड़ का बिजनेस कर चुकी है फिल्म.
सुनील शेट्टी के बेटे अहान का डेब्यू
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड को काफी हिट फिल्में दी और अब उनके बेटे अहान शेट्टी का भी डेब्यू बॉलीवुड में हो गया है. बता दें की अहान शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है. ‘तड़प’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होते ही लोगों की नजरें इस फिल्म पर टिक गई थी और अब इस फिल्म के रिलीज होने के बाद लोेगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है और अब लोगों की नजरें इस फिल्म की कमाई पर टिक गई है. इस फिल्म में अहान के साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री को लोगों द्वारा खूब पसंद किसा जा रहा है. फिल्म के गानों ने भी फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है. जानते है कि फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ की कमाई की…
चौथे दिन इतनी रही कमाई
तड़प फिल्म के ट्रेलर से ही लोगों को यह फिल्म पसंद आ रही थी और इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार भी कर रहे थे. फिल्म के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस फुल हो गया और फिल्म ने रिली के दिन ही 4.05 करोड़ का बिजनेस किया था और इस फिल्म ने खूब धूम मचाई. फिल्म ने तीसरे दिन 5.25 करोड़ की कमाई की. बता दें कि इस फिल्म ने चौथे दिन 2 करोड़ की कमाई की है. अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म 15.52 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.