आगरालीक्स…(17 December 2021 Agra News) आगरा के खाटू श्याम मंदिर से सीकर जा रहीं 10 बसें. 2000 से अधिक श्रद्धालु लगाएंगे बाबा के दरबार में हाजिरी…वहां भव्य निशान यात्रा व छप्पन भोग
19 दिसम्बर को सीकर के लिए रवाना होंगी 10 बसें
लगभग 2000 से अधिक श्रद्धालु आगरा से सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्याम बाबा की हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। श्री श्याम सेवर परिवार द्वारा सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दो दिवसीय भव्य निशान यात्रा एवं छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें देश भर के पांच हजार से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे।
20 को निकलेगी भव्य निशान यात्रा
जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्रीश्याम सेवर परिवार के अनिल कुमार मित्तल, अरुण कुमार मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, अनूप गोयल, विपिन बंसल, विकास गोयल ने आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में जानकारी दी कि 20 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। संध्या काल में भक्तीमय संकीर्तन और 21 दिसम्बर को भव्य फूल बंगला व महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर से रात 10 बजे दस बजे भक्तों को लेकर सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना होंगी।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से विशाल गोयल, आकाश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, मनोज गोयल, सतीश चंद अग्रवाल, पंकज लोहिया, मोहन कुमार, गौरव अग्रवाल, प्रतीक गोयल, रवि कुमार, रजत अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सागर गोयल, सुभाष चंद, अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।