आगरालीक्स ..आगरा की पॉश कॉलोनी से लेकर अपार्टमेंट कंटेनमेंट जोन हैं, 2000 से अधिक कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 107 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं, पढे सूची

कोरोना के 38 नए केस, 2001 हुए केस, इन क्षेत्रों से आए केस
64 साल के मोती कटरा निवासी मरीज, 30 साल के सरस्वती नगर बोदला निवासी मरीज, 24 साल के अयोध्या पुरम देवरी रोड, 32 साल के सरस्वती कुंज, 36 साल के छीपीटोला, कमला नगर के ए ब्लॉक निवासी 62 साल के डॉक्टर, 57 साल के हरीश नगर सिकंदरा, 30 साल के अकोला, 50 साल के निखिल एन्क्लेव शास्त्रीपुरम, 32 साल के आवास विकास, 60 साल के ककुआ ग्वालियर रोड, 44 साल के सूर्यलोक कॉलोनी केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, 14 साल के एसएन में भर्ती बालक, 21 साल की देव नगर, 48 साल के लोहामंडी निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, शमसाबाद के गांव गढी जहान सिंह 66, 51, 46, 40 और 26 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। 32 साल के सदर, 45 साल के ट्रांस यमुना कॉलोनी, भगवान कॉलोनी के 60, 40 और 38 साल के मरीज में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव।