आगरालीक्स.. आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधु बघेल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील, सांसद ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों से कहा कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं वे प्रोटोकॉल का पालन करें, यानी अपने घर पर होम क्वारंटीन में रहें, जांच कराएं।
आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल की 60 साल की पत्नी मधु बघेल को कोरोना के प्रारंभिक लक्षण मिलने पर पांच अगस्त को सैंपल दिए, इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके बेटे पार्थ बघेल की रिपोर्ट निगेटिव है। सांसद एसपी सिंह बघेल का एंटीजन टेस्ट किया गया, रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन अभी आरटीपीसीआर की रिपोर्ट का इंतजार है।
कोरोना के 38 नए केस, 2001 हुए केस, इन क्षेत्रों से आए केस
आगरा में छह अगस्त को कोरोना के 38 नए केस आए हैं, एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है, कुल केस 2001 पहुंच गए हैं।
64 साल के मोती कटरा निवासी मरीज, 30 साल के सरस्वती नगर बोदला निवासी मरीज, 24 साल के अयोध्या पुरम देवरी रोड, 32 साल के सरस्वती कुंज, 36 साल के छीपीटोला, कमला नगर के ए ब्लॉक निवासी 62 साल के डॉक्टर, 57 साल के हरीश नगर सिकंदरा, 30 साल के अकोला, 50 साल के निखिल एन्क्लेव शास्त्रीपुरम, 32 साल के आवास विकास, 60 साल के ककुआ ग्वालियर रोड, 44 साल के सूर्यलोक कॉलोनी केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, 14 साल के एसएन में भर्ती बालक, 21 साल की देव नगर, 48 साल के लोहामंडी निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, शमसाबाद के गांव गढी जहान सिंह 66, 51, 46, 40 और 26 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। 32 साल के सदर, 45 साल के ट्रांस यमुना कॉलोनी, भगवान कॉलोनी के 60, 40 और 38 साल के मरीज में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव।