Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा 204 patients got free consultation in women’s check-up camp in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़हेल्थ

204 patients got free consultation in women’s check-up camp in Agra…#agranews

132

आगरालीक्स…(04 December 2021 Agra News) आगरा में एक बार फिर कोरोना ने गर्भवती महिलाओं की चिंता बढ़ाई है. महिला चिकित्सा शिविर 204 मरीज पहुंचे…उन्हें बताया क्या है जरूरी

डॉक्टरों ने कहा—घबराने की जरूरत नहीं बस सावधन रहना है
कोरोना का संकट एक बार फिर हमारे सिर मंडरा रहा है। देश के कई हिस्सों से ओमिक्राॅन वैरिएंट के मरीज पाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। आगरा में भी कोरोना के मरीज बढ़ गए हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। डाॅक्टरों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं की चिंता इसलिए बढ़ी हुई है क्योंकि पहले लाॅकडाउन और फिर दूसरी लहर में उन्होंने काफी तकलीफें उठाई थीं। हालांकि उन्होंने सलाह दी है कि घबराने की जरूरत नहीं है बस सावधान रहना है। वैक्सीन की दोनों डोज भी जरूरी हैं।

स्व. डॉ. प्रभा मल्होत्रा की स्मृति में लगा निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर
स्व. डा. प्रभा मल्होत्रा के 90 वें जन्म दिवस पर उनकी स्मृति में हर साल की तरह ही 04 दिसंबर को एक विशाल निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में लगाया गया। यह शिविर उजाला सिग्नस रेनबो हेल्थकेयर, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी, स्मृति, आईएचआरओ, फाॅग्सी वाईटीपी कमेटी आदि संस्थाओं के सहयोग से लगाया गया। शिविर में 204 महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य लाभ मिला। सर्वप्रथम रेनबो ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरएम मल्होत्रा ने आशीर्वचन प्रदान किए। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. जयदीप मल्होत्रा ने महिलाओं को कोरोना काल में अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखने के साथ ही बचाव के सभी तरीकों को अपनाने की सलाह दी।

204 महिलाओं के साथ बच्चों को दिया गया परामर्श
अस्पताल कीं डा. नीहारिका मल्होत्रा ने बताया कि शिविर में 204 महिलाओं के साथ ही बच्चों को भी निशुल्क परामर्श दिया गया। अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांचों पर रियायत दी गई और दवाएं भी निशुल्क बांटी गईं। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद महिलाओं की स्थिति में कुछ सुधार देखा जा रहा था, लेकिन अब तीसरी लहर का खतरा सिर पर है। इससे महिलाओं खासकर गर्भवती महिलाओं की चिंता बढी हुई है। वे तनाव महसूस करने लगी हैं, माइग्रेन, जोड़ो के दर्द, अनियमित माहवारी, एनीमिया समेत कई रोग देखे जा रहे हैं।

ये लोग रहे उपस्थित
शिविर में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. जयदीप मल्होत्रा, डा. नरेंद्र मल्होत्रा, डा. नीहारिका मल्होत्रा, डा. सरिता दीक्षित, डा. अनीता यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विशाल गुप्ता, रेडियोलाॅजी विभाग के डा. राहुल गुप्ता, फिजीशियन डा. विनीत जैन, सर्जन डा. लक्ष्मीकांत शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डा. प्रज्ञा शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डा. समीर भारद्वाज आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के संजय बंसल, अमिताभ यादव, संजय बंसल, राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!