आगरालीक्स…(4 December 2021 Agra News) आगरा में धूप खिली तो तापमान भी बढ़ा. ताजमहल पर पर्यटकों की लगी भीड़. जानें शनिवार को कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों का हाल….
तापमान में हुई बढ़ोतरी
आगरा में शनिवार को तेज धूप खिली. इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है. सुबह से ही धूप निकल आई. लोगों ने धूप का आनंद लिया. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम का ये परिवर्तन जारी है.

ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़
इधर मौसम अच्छा होने का असर ताजमहल पर दिखाई दिया. वीकेंड के पहले दिन शनिवार को सुबह से ही ताजमहल पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी. हालांकि लोगों को टिकट के लिए लाइनों में लगना पड़ गया लेकिन लोगों ने मौसम अच्छा होने का भरपूर मजा ताजमहल के साथ उठाया.
आने वाले दिनों कोहरा
इधर आने वाले दिनों में कोहरा छायेगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह और रात के समय कोहरे की चादर छा सकती है. इसके कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती हे. वहीं अधिकतम तापमान में भी थोड़ी सी कमी आएगी. हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहने की संभावना भी विभाग ने जताई है.