आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के रिकॉर्ड 21 नए केस, एक मरीज की मौत, कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंची 1557 पहुंच गई है, किस क्षेत्र से आए केस।
इन क्षेत्रों से आए केस
35 साल के बालूगंज निवासी मरीज, 28 साल की नगला देव जीत यमुना कॉलोनी निवासी महिला मरीज, 43 साल के गेलाना निवासी मरीज, 46 साल के वीके पुरम कॉलोनी शाहगंज निवासी मरीज, 31 साल के अमरपुरा बोदला निवासी मरीज, 45 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन क्षेत्रों से भी आए केस
54 साल के नोर्थ रेलवे कालोनी निवासी मरीज, 60 साल के खतेना निवासी मरीज, 60 साल के जगदीशपुरा निवासी महिला मरीज, 44 साल के बल्केश्वर निवासी मरीज, 64 साल के न्यू आगरा निवासी मरीज, 52 के सदर निवासी मरीज, 11 साल की बच्ची निवासी शाहगंज, 36 साल के बरौली अहीर निवासी मरीज, 47 साल के इमनेंट रेजीडेंसी दयालबाग निवासी मरीज, 55 साल के बल्केश्वर निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
14 मरीज हुए ठीक, 179 का चल रहा इलाज
कोरोना संक्रमित 14 मरीज ठीक होने पर बुधवार को डिस्चार्ज कर दिए गए, 1284 मरीज ठीक हो चुके हैं। 179 भर्ती हैं।