आगरालीक्स.. आगरा कॉलेज के प्राचार्य बदल गए हैं, अब डॉ रेखा पतसरिया आगरा कॉलेज की नई प्राचार्य होंगी, उन्हें प्राचार्य डॉ वीके माहेश्वरी के सेवानिव्रत होने पर 24 जुलाई को आगरा कॉलेज के प्राचार्य का कार्यभार सौंपा जाएगा।
बुधवार को आगरा कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय हुआ है की कॉलेज की वरिष्ठतम शिक्षिका डॉ रेखा पतसरिया को डॉ वीके माहेश्वरी के सेवानिव्रत होने पर प्राचार्य बनाया जाएगा। 24 जुलाई को कार्यभार ग्रहण करेंगी।
मूल रूप से आगरा निवासी रेखा पतसरिया प्रख्यात रंगकर्मी एवं साहित्यकार विनय पतसारिया की धर्मपत्नी हैं। आगरा कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ रामगोपाल सिंह चौहान की पुत्री डॉ रेखा पतसरिया ने 15 सितंबर 1983 से आगरा कॉलेज के हिंदी विभाग में कार्यरत हैं। उनकी तीन पुस्तक छपी हैं, जिनमें कहानी संग्रह ‘सिर्फ एक दिन अपने लिए” अभी कुछ समय पूर्व ही प्रकाशित हुई है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं रंगकर्म से सक्रिय रुप से जुड़ी हुई हैं।