आगरालीक्स…(23 February 2022 Agra News) आगरा में 22 साल के एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया..वजह—एक बेवफा नहीं वफादार प्रेमिका….पढ़िए प्रेम के दर्दनाक अंत की एक खबर…
आगरा के थाना छत्ता में एक मकान के कमरे में 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शादी की वजह युवक की प्रेमिका और उसके घरवाले बताए गए हैं. मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक एक लड़की से प्रेम करता था. दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन प्रेमिका के परिजन इसके खिलाफ थे, जिसके कारण दोनों अलग हो गए.

आगरा के थाना छत्ता अंतर्गत मस्ता की बगीची में गौरीशंकर गुप्ता का मकान है. इनके यहां शिवचरन तोमर अपने बेटे अवनीश तोमर के साथ किराये के कमरे में रहते थे. शिवचरन तोमर एक सिक्योरिटी कंपनी में जॉब करते हैं जिसके कारण वह हर रोज शाम को साढ़े सात बजे ड्यूटी पर चले जाते हैं, जबकि अवनीश एक कंप्यूटर पार्टस की दुकान पर काम करता था. वह हर रोज रात आठ बजे घर पर आता था.
अवनीश के परिजनों का कहना है कि मंगलवार रात को करीब साढ़े आठ बजे अवनीश ने अपनी मां मंजू देवी को फोन किया और कहा कि आना है तो आ जाओ, वर्ना सुबह मैं खुद आ जाउंगा. यह कहकर उसने फोन काट दिया. मंजू देवी ने कई बार दोबारा अवनीश को फोन किया लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया. इस पर उन्होंने आगरा में रहने वाले उसके दोस्तों को अवनीश के कमरे पर भेजा.
इधर मकान मालिक ने जब अवनीश का कमरा खुला देखा तो वह कमरे को बंद करने के लिए उसके कमरे में गए लेकिन यहां उनहोंने अवनीश को गले में साफी बांध कर पंखे से लटका देखा.ये देखते ही उनके होश उड़ गए. इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पिता ने पुलिस को बताया कि अवनीश पास की रहने वाली एक युवती से प्यार करता था. दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया. आरोप है कि परिजनों ने युवती के सााि मारपीट करके दबाव बनाया और कहा कि वह अवनीश से शादी करने से मना कर दे. इस पर दबाव में आकर युवती ने शादी से इनकार कर दिया. आरोप है कि युवती के परिजनों ने अवनीश को भी उससे अलग होने की धमकी दी. पिता ने अवनीश की मौत का जिम्मेदार लड़की के परिवार वालों को ठहराया है. पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं आई है.