आगरालीक्स…(23 February 2022 Agra News) आगरा में चल रही हवाओं ने फिर से ठंडक महसूस कराई है. एक ही दिन में तापमान तीन डिग्री तक नीचे आ गया. जानिए मौसम का पूरा अपडेट…
आगरा में मंगलवार से चल रही हवाओं ने एक बार फिर से लोगों को ठंड का अहसास कराया है. इसके कारण एक दिन के अंदर ही आगरा का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है. मंगलवार को पूरे दिन हवाएं चलने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा. सुबह से ही हवाओं का प्रभाव आगरा में देखा गया. दिन में धूप भी अच्छी निकली लेकिन हवाओं के कारण उसमें भी लोगों को ठंड महसूस हो रही थी. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि मंगलवार को लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक था. इसके अलावा न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

आने वाले दिनों में मौसम रहेगा साफ
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि ऐसी स्थिति आज या कल तक ही रह सकती है. आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और दिन के समय आगरा का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.